रजोनिवृत्ति से महिलाओं में दिल की बीमारियों बढ़ने का खतरा

न्यूयॉर्क, 23 जुलाई (आईएएनएस)। महिलाओं में रजोनिवृत्ति के बाद उनके दिल के आसपास वसा अत्यधिक मात्रा में जमा हो जाता है, जो दिल संबंधी बीमारी का बड़ा कारक है। एक नए शोध में यह खुलासा हुआ है।

अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ पिट्सबर्ग ग्रैजुएट स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के सहायक प्रोसफेसर एवं इस रिपोर्ट के मुक्य शोध लेखक समर एल खोडरी ने कहा, “हृदय संबंधी बीमारियां महिलाओं में मृत्यु का सबसे बड़ा कारण है और यह खतरा 50 साल की उम्र के बाद बहुत बढ़ जाता है। यह वह औसत उम्र है, जब महिलाएं रजोनिवृत्ति के दौर से गुजर रही होती हैं।”

यह शोध द जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंडोक्रिनोलॉजी एंड मैटाबोलिज्म के ऑनलाइन संस्करण में प्रकाशित हुआ है।

रजोनिवृत्ति के दौरान और बाद में महिलाओं में वजन का बढ़ना रजोनिवृत्ति की तुलना में उम्र के बढ़ने से जुड़ा है।

एक नए शोध में एल खोडरी और उसके दल ने अमेरिका में 456 महिलाओं के रक्त के नमूने और दिल के सीटी स्कैन के नैदानिक आंकड़ों की जांच की।

इससे पता चला कि सेक्स हार्मोन एस्ट्राडियोल रजोनिवृत्ति के समय घट जाता है, जिसेस दिल के आसपास अत्यधिक मात्रा में वसा जमा हो जाता है।

इस शोध में शामिल दल ने उम्र के प्रभावों, जाति, मोटापा, शारीरिक गतिविधियां, धूम्रपान, शराब का सेवन, दवा के उपयोग और क्रोनिक बीमारियों की भी जांच की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493