वेटिकन सिटी, 23 जुलाई (आईएएनएस)। ईसाइयों के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने जोसफ कोडाकल्लील को भारत के मध्य प्रदेश में सांता का बिशॉप नियुक्त किया है।
वेटिकन ने बुधवार को यह घोषणा की।
कोडाकल्लील इससे पहले सांता डायोसिस में सेंट विंसेंट कैथेडरल में पास्टर थे। उन्होंने रोम के पोंटिफिकल ओरिएंटल इंस्टीट्यूट से आराधना विधि में डॉक्टरेट की उपाधि ली है।
केरल के उप्पुथोडे गांव में जन्मे 49 वर्षीय कोडाक्कील ने सांता में ही पादरी का प्रशिक्षण लिया था।
उन्होंने रांची (झारखंड) में दर्शनशास्त्र की पढ़ाई की थी और केरल के वडावथूर में आध्यात्म की शिक्षा ली थी।
dharmpath.com dharmpath