सिडनी, 23 जुलाई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया की कम किराए पर यात्रा कराने वाली विमानन कंपनी जेटस्टार ने गुरुवार को इंडोनेशिया के बाली की तरफ जाने और वहां से आने वाली अपनी उड़ानें फिर शुरू कर दीं, लेकिन इसकी प्रतिद्वंद्वी कंपनी वर्जिन ऑस्ट्रेलिया ने ज्वालामुखी की राखों को उड़ते देख अपनी उड़ानोंे को शुरू नहीं करने का फैसला किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जेटस्टार ने बयान जारी कर कहा, “हम इस बात पर दृढ़ हैं कि इसने सुरक्षित सेवा शुरू कर दी है।”
ज्वालामुखी की राख विमानों को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है, जिससे इसका इंजन जाम हो सकता है और विमान का ढांचा खराब हो सकता है।
वर्जिन ऑस्ट्रेलिया ने बयान जारी कर कहा कि कंपनी डेनपासर जाने वाली अपने विमानों की उड़ान देर से शुरू करेगी।
माउंट राउंग ज्वालामुखी से निकलने वाली राख हवा के रुख के कारण डेनपासर हवाई अड्डे की तरफ जा रही है, जिससे हवाई अड्डे को बंद करना पड़ा है।
उड्डयन विशेषज्ञ जिऑफ थॉमस ने स्थानीय चैनल सेवन को बताया कि हवा के कारण राख बाली से बाहर निकल सकती है, लेकिन ज्वालामुखी के आगे भी विस्फोट होने से खतरा बरकरार रहने के आसार हैं।
जुलाई की शुरुआत में वर्जिन ऑस्ट्रेलिया तथा जेटस्टार की उड़ानों के रद्द कर दिए जाने के कारण हजारों ऑस्ट्रेलियाई नागरिक बाली में फंस गए थे।
dharmpath.com dharmpath