पाकिस्तान में बाढ़ से हजारों प्रभावित : संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र, 24 जुलाई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के चित्राल जिले में बाढ़ के कारण करीब 2.85 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता मामलों के समन्वय कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले सप्ताह भारी बारिश और ग्लेशियरों के तेजी से पिघलने के कारण बाढ़ की स्थिति गंभीर हुई है।

संयुक्त राष्ट्र की प्रवक्ता वन्निना मेस्ट्रेक्की ने कहा, “स्थानीय प्रशासन का कहना है कि चित्राल जिला सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। करीब 2.85 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, बाढ़ के कारण विभिन्न घटनाओं में चित्राल में छह लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 292 घर बह गए और करीब 400 प्रभावित हुए।

मेस्ट्रेक्की ने कहा कि पाकिस्तान की सरकार और सुरक्षा बल प्रभावितों को तुरंत सहायता मुहैया करा रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सहायता का अनुरोध किए जाने पर इसके लिए तैयार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493