मुंबई, 24 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का कहना है कि वह नीरज घेवन के निर्देशन में बनी ‘मसान’ फिल्म देखकर रो पड़ीं।
फिल्म नगरी मुंबई में बुधवार रात ‘मसान’की विशेष स्क्रीनिंग रखी गई। इसमें परिणीति भी पहुंचीं। फिल्म देखने के बाद उन्होंने कहा, “मैं थिएटर में फिल्म देखकर बहुत रोई।”
ऋचा चड्ढा, संजय मिश्रा, विकी कौशल और श्वेता त्रिपाठी की मुख्य भूमिका वाली ‘मसान’ को कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में भी तारीफें और पुरस्कार मिले।
फिल्म 24 जुलाई (आज) को रिलीज हो गई। मुंबई में सिनेहस्तियों के लिए पिछले तीन दिनों से इसकी स्क्रीनिंग चल रही थी। राजकुमार हिरानी, कबीर खान, शबाना आजमी एवं दीया मिर्जा आदि को यह बहुत पसंद आई और अब इसने परिणीति का दिल भी जीत लिया है।
परिणीति ने कहा, “यह बेहद मार्मिक है। मैं थिएटर के अंदर बहुत रोई। ऋचा ने जबर्दस्त अदाकारी की। मैं विकी की अदाकारी से बहुत प्रभावित हुई, इसलिए फिल्म टीम को बधाई हो। यह फिल्म सफल होगी।”
dharmpath.com dharmpath