चेल्सी को अलविदा करेंगे डिफेंडर लुइस

लंदन, 24 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर क्लब चेल्सी के मैनेजर जोस मोरिन्हो ने कहा है कि ब्राजीलियाई डिफेंडर फिलिप लुइस क्लब छोड़ सकते हैं।

चेल्सी के लिए पिछले सत्र में 26 मैच खेल चुके लुइस स्पेन के अग्रणी क्लब एटलेटिको मेड्रिड से 1.58 करो पाउंड की राशि पर करार करने वाले हैं।

समाचार चैनल बीबीसी के वेब पोर्टल पर मंगलवार को मोरिन्हो के हवाले से कहा, “इस समय हमें रक्षापंक्ति में एक लेफ्ट बैक की जरूरत है, क्योंकि लुइस जल्द ही क्लब छोड़कर जा रहे हैं।”

मोरिन्हो के मार्गदर्शन में चेल्सी पिछले वर्ष इंग्लिश प्रीमियर लीग खिताब जीतने में सफल रहा था।

मोरिन्हो ने कहा कि क्लब प्रबंधन नए खिलाड़ियों के साथ तभी करार करेगा, जब और खिलाड़ी क्लब छोड़ेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493