मुंबई, 24 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने उनकी हालिया फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ को उत्तर प्रदेश में कर मुक्त कर देने पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आभार जताया है।
सलमान (49) ने गुरुवार को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर उत्तर प्रदेश सरकार का आभार जताया।
उन्होंने ट्वीट किया, “बजरंगी भाईजान को उत्तर प्रदेश में कर मुक्त कर दिया गया है। हम उत्तर प्रदेश सरकार का आभार जताते हैं।”
‘बजरंगी भाईजान’ शुरुआती सप्ताहांत में 100 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली फिल्म की श्रेणी में शामिल हो गई है। फिल्म निर्देशक कबीर खान ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इसे कर मुक्त करने की अपील की थी।
मुलाकात के दौरान अखिलेश ने कबीर से कहा कि राज्य में फिल्म निर्माण की काफी संभावनाएं मौजूद हैं। इसके लिए सरकार ने आकर्षक तथा सुविधाजनक फिल्म नीति तैयार की है, जिसने कई फिल्मकारों को राज्य में शूटिंग के लिए आकर्षित किया है।
राज्य सरकार ‘तेवर’, ‘मिस टनकपुर हाजिर हो’, ‘हमारी अधूरी कहानी’ और ‘मसान’ को भी कर मुक्त करने की घोषणा की है।
dharmpath.com dharmpath