मुंबई, 24 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता रितेश देशमुख और पुलकित सम्राट अपनी आगामी फिल्म ‘बैंगिस्तान’ का प्रचार रियल्टी शो ‘द वॉइस इंडिया’ में करते दिखाई देंगे।
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि रितेश और पुलकित शुक्रवार को इस शो के सेट पर पहुंचेंगे।
वहां वह शो के चार कोच हिमेश रेशमिया, सुनिधि चौहान, शान और मीका सिंह के साथ गाना गाते हुए दिखाई देंगे।
सूत्र के मुताबिक, “दोनों अभिनेता शुक्रवार को शो के प्रतिभागियों और कोच के साथ इस एपिसोड की शूटिंग करेंगे।”
फिल्म ‘बैंकिस्तान’ का निर्देशन कर्ण अंशुमन ने किया है, जबकि फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने इस फिल्म का निर्माण किया है।
यह फिल्म 31 जुलाई को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath