अपनी ‘हीरो’ को मिली प्रतिक्रिया से आतिया खुश

मुंबई, 24 जुलाई (आईएएनएस)। निखिल आडवाणी निर्देशित आगामी फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में कदम रख रही अभिनेत्री आतिया शेट्टी का कहना है कि वह इसके ट्रेलर को मिली प्रतिक्रिया से स्वयं को धन्य महसूस कर रही हैं।

आतिया ने कहा, “मैं बहुत उत्साहित हूं। नजर न लगे। मैं धन्य महसूस कर रही हूं कि हमें इतनी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। आशा है कि आप सबको फिल्म पसंद आएगी। मुझे बहुत खुशी हो रही है कि हमें (उन्हें और सूरज पंचोली) अब तक अपनाया गया है।”

अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी आतिया वॉग ब्यूटी अवार्ड्स 2015 में फैशन प्लेटफॉर्म पर पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आई थीं।

खूबसूरती और स्टाइल के मामले में आतिया अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन की मुरीद हैं। उन्होंने दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर की भी तारीफ की।

आगामी फिल्म ‘हीरो’ 1983 में आई जैकी श्रॉफ अभिनीत ‘हीरो’ का रीमेक है। यह 25 सितंबर को रिलीज होगी। यह अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली की भी पहली फिल्म है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493