मुंबई, 24 जुलाई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 258.53 अंकों की गिरावट के साथ 28,112.31 पर और निफ्टी 68.25 अंकों की कमजोरी के साथ 8,521.55 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 19.66 अंकों की बढ़त के साथ 28,390.50 पर खुला और 258.53 अंकों या 0.91 फीसदी गिरावट के साथ 28,112.31 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,402.64 के ऊपरी और 28,083.76 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 9 शेयरों में मजबूती रही। सन फार्मा (0.99 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (0.88 फीसदी), सिप्ला (0.68 फीसदी), टीसीएस (0.64 फीसदी) और हिंडाल्को (0.46 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे आईसीआईसीआई बैंक (3.96 फीसदी), विप्रो (3.73 फीसदी), ल्युपिन (3.27 फीसदी), टाटा मोटर्स (2.54 फीसदी) और गेल (2.34 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 1.65 अंकों की कमजोरी के साथ 8,588.15 पर खुला और 68.25 अंकों या 0.79 फीसदी गिरावट के साथ 8,521.55 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,589.15 के ऊपरी और 8,513.50 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 68.20 अंकों की गिरावट के साथ 11,147.99 पर और स्मॉलकैप 68.01 अंकों की गिरावट के साथ 11,668.12 पर बंद हुआ।
बीएसई के 12 में से 2 सेक्टरों तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.12 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.06 फीसदी) में मजबूती रही।
बीएसई के पूंजीगत वस्तु (1.57 फीसदी), रियल्टी (1.32 फीसदी), धातु (1.27 फीसदी), बैंकिंग (1.20 फीसदी) और वाहन (1.13 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक गिरावट रही।
बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,247 शेयरों में तेजी और 1,619 में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 96 शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।
dharmpath.com dharmpath