फैशन के लिए विक्टोरिया से सलाह लेती हैं ईवा

लॉस एंजेलिस, 25 जुलाई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री ईवा लोंगोरिया का कहना है कि वह रेड कार्पेट कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिधान के चुनाव को लेकर हर बार गायिका-फैशन डिजाइनर विक्टोरिया बेकहम से सलाह लेती हैं।

ईवा ने कहा, “मैं उन्हें तस्वीरें भेजकर पूछती हूं कि मुझे क्या पहनना चाहिए। मुझे विक्टोरिया का पहनावा बेहद पसंद है, वह बहुत कम गहने पहनती हैं और बेहद सुघड़ तरीके से तैयार होती हैं। मैं इसलिए उससे सलाह लेना पसंद करती हूं, क्योंकि मैं अपनी मर्जी से सब करूंगी तो क्रिसमस ट्री की तरह लगूंगी।”

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, ईवा ने कहा कि वह अपनी परेशानियां अपने सहकर्मी दोस्तों से साझा करती हैं, क्योंकि वे एक ही पेशे में होने के कारण एक दूसरे को बेहतर समझ पाते हैं।

उन्होंने पत्रिका ‘ऑस्ट्रेलियन वोग’ को बताया, “उन लोगों से बातें साझा करना आसान होता है, जो आप पर पड़ने वाले दबाव को समझते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493