रणनीति के तहत मीडिया से दूर हैं सूरज : निखिल

मुंबई, 25 जुलाई (आईएएनएस)। आने वाली फिल्म ‘हीरो’ के निर्देशक निखिल आडवाणी का कहना है कि फिल्म के नायक सूरज पंचोली के मीडिया से दूरी बनाए रखने की वजह फिल्म की प्रचार रणनीति है।

यह फिल्म फिल्मकार सुभाष घई की फिल्म ‘हीरो’ की रीमेक है, जिसमें आतिया शेट्टी ने नायिका की भूमिका निभाई है।

फिल्म का ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही जारी किया गया है, लेकिन लोग हैरत में हैं कि सूरज ने अब तक मीडिया से कोई बातचीत नहीं की है।

निखिल ने बताया कि निर्माताओं ने फिल्म के लिए खास प्रचार नीति बनाई है और उसी के तहत सूरज मीडिया से दूर हैं।

निखिल ने मराठी फिल्म ‘मंतल्या उल्हत’ की स्क्रीनिंग के दौरान संवाददाताओं को बताया, “मीडिया से उनकी (सूरज) दूरी का कोई एक खास कारण नहीं है। फिल्म के प्रचार की एक नीति है और उसी के तहत सूरज और आतिया मीडिया के सामने ज्यादा नहीं आ रहे। फिल्म के ऑडियो लांच पर दोनों मीडिया के सामने होंगे।”

सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘हीरो’ 11 सितंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में सूरज के पिता अभिनेता आदित्य पंचोली और तिग्मांशु धूलिया ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493