न्यूयार्क, 25 जुलाई (आईएएनएस)। हॉलीवुड फिल्म ‘नन वे आउट’ में सिडनी पोइटियर की नायिका की भूमिका निभाने वाले अभिनेत्री माइल्डरेड जोआन स्मिथ नहीं रहीं। वह 94 साल की थीं।
वेबसाइट ‘हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम’ के अनुसार, माइल्डरेड के परिवार ने घोषणा की कि उनका निधन 19 जुलाई को हुआ।
माइल्डरेड ने 1940 के दशक में ब्रॉडवे प्रोडक्शन के ‘मेन टू द सी’, ‘मांबाज डॉटर्स’, ‘बेगर्स हॉलीडे’, ‘फार्वर्ड द हार्ड’ और ‘ए लांग वे फ्राम होम’ जैसे नाटकों में काम किया। इन सभी नाटकों को दर्शकों और समीक्षकों की काफी तारीफें मिलीं थी।
माइल्डरेड ने डेविड ए. हेपबर्न से विवाह किया था, जिनका निधन 1985 में हो गया था।
उनके परिवार में बेटी वेनेसा, बेटा डेविड, सौतेली बेटी वैलेरी और पोते-पोतियां ब्रैंडन, चेलेसिया, कोल, कैलो, सेज और को हैं।
dharmpath.com dharmpath