चीन दौरे से पहले रियल की जीत से खुश हैं बेनिटेज

मेलबर्न, 25 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड के कोच राफेल बेनिटेज आस्ट्रेलिया दौरे पर मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ मिली जीत से खुश हैं।

रियल ने शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट मैदान में हुए मुकाबले में सिटी को 4-1 से मात दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रियल के लिए करीम बेंजेमा, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, पेपे और डेनिस चेरिशेव ने गोल किए।

रियल अब चीन दौरे के लिए रवाना होगा, जहां उसे इंटर मिलान और एसी मिलान के खिलाफ खेलना है।

बेनिटेज ने कहा, “रियल की आक्रमण पंक्ति और रक्षपंक्ति दोनों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। सत्र से पहले टीम को अनुशासित और बेहतर प्रदर्शन करते देखकर अच्छा लग रहा है।”

अभ्यास सत्र के दौरान गुरुवार को रोनाल्डो के गुस्सा होने के सवाल को हालांकि बेनिटेज दरकिनार कर गए। बेनिटेज ने गोलकीपर केलोर नावास पर भी अपना विश्वास व्यक्त किया।

बेनिटेज ने कहा, “हम उन्हें (नावास) को और मौका देना चाहते हैं ताकि वह खुद को सहज महसूस कर सकें और बेहतर प्रदर्शन करें। हम नए जुड़े कासिला के बारे में बाद में विचार करेंगे। अभी हमें कोई जल्दी नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493