‘स्टार ट्रेक बियांड’ की टीम में शामिल हुए तसलीम

लॉस एंजेलिस, 26 जुलाई (आईएएनएस)। हॉलीवुड फिल्म ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 6’ में नजर आए अभिनेता जो तसलीम ने साई-फाई एक्शन फिल्म ‘स्टार ट्रेक बियांग’ की टीम में शामिल हो चुके हैं।

वेबसाइट ‘हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम’ के अनुसार, फिल्म में तसलीम की भूमिका के बारे में अभी ज्यादा खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन कहा जा रहा है कि उनका किरदार अभिनेता इदरीस एल्बा के खलनायक भूमिका जुड़ा हुआ है।

‘स्टार ट्रेक बियांड’ की शूटिंग इस समय ‘वैंकूवर’ में हो रही है। साइमन पेग और डॉ जंग की लिखी कहानी पर बन रही फिल्म आठ जुलाई 2016 को रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशक जस्टिन लिन हैं।

क्रिस पाइन, जैचारी क्विं टो, जो सलदाना, पेग, एंटन येल्चिन, कार्ल अर्बन और जॉन को ‘स्टार ट्रेक’ फिल्म श्रृंखला की नई फिल्म में अपनी-अपनी भूमिकाएं दोहराते नजर आएंगे।

नई फिल्म में अभिनेत्री सोफिया बौटेला भी दिखाई देंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493