श्हाल्के से जुड़े ब्रेमेन को सांतो

बर्लिन, 26 जुलाई (आईएएनएस)। जर्मन लीग क्लब वेरडेर ब्रेमेन के लिए खेलने वाले अर्जेंटीनी स्ट्राइकर फ्रांको डी सांतो आगामी सत्र के लिए श्हाल्के के लिए खेलने को तैयार हो गए हैं।

बर्लिन, 26 जुलाई (आईएएनएस)। जर्मन लीग क्लब वेरडेर ब्रेमेन के लिए खेलने वाले अर्जेंटीनी स्ट्राइकर फ्रांको डी सांतो आगामी सत्र के लिए श्हाल्के के लिए खेलने को तैयार हो गए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक दोनों क्लबों ने सांतो के स्थानांतरण की पुष्टि की है। सांतो के साथ करार के साथ इस सत्र के लिए श्हाल्के से जुड़ने वाले नए खिलाड़ियों की संख्या चार हो गई है।

26 साल के सांतो ने अब तक 49 जर्मन लीग मैचों में 17 गोल किए हैं। सांतो ने श्हाल्के के लिए मेडिकल टेस्ट पास कर लिया है और अब वह जून 2019 तक क्लब को अपनी सेवाएं देंगे।

सांतो ने 2012 में अपने देश के लिए पहला मैच खेला था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493