मोटरस्पोर्ट्स : चंडीगढ़ के गुरमीत ने ली आरएफसी इंडिया में बढ़त

पणजी, 26 जुलाई (आईएएनएस)। फोर्स गुरखा रेनफॉरेस्ट चैलेंज (आरएफसी) इंडिया के दूसरे संस्करण में शानदार शुरुआत करते हुए चंडीगढ़ के चालक गुरमीत विर्डी ने सह-चालक किरपाल टुंग के साथ शुरुआती छह विशेष चरणों (एसएस) में बढ़त हासिल कर ली।

चंडीगढ़ की टीम गेरारी ऑफरोडर्स के गुरमीत ने शनिवार को हुई रेस में मारुति जिप्सी में शानदार शुरुआत की और 511 अंक हासिल किए।

गेरारी ऑफरोडर्स के ही महिंद्रा सीजे3बी में रेस कर रहे कबीर वराइच सह-चालक युवराज तिवाना के साथ 447 अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे।

मलेशिया के अनुभवी चालक फोर्स मोटर्स टीम के मेरविन लिम सह-चालक हामिजान बिन अब्दुल हमीद के साथ तीसरा स्थान हासिल कर सके। उन्होंने शुरुआती छह विशेष चरणों की रेस में 434 अंक हासिल किए।

मौजूदा चैम्पियन मलेशिया के ही टैंग इंग जू ने सह-चालक टैन चू होंग के साथ 393 अंक बनाए। फोर्स मोटर्स टीम के लिए वह गुरखा में रेस कर रहे थे।

गुरमीत ने सभी चरणों में 100 में 65 से अधिक अंक हासिल किए। तीसरे और पांचवें चरण में उन्होंने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और पूरे 100 अंक हासिल करने में कामयाब रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493