बुडापेस्ट, 26 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन के स्टार एफ-1 रेसर फर्नाडो अलोंसो को अब फॉर्मूला-1 रेसें उतनी रोमांचक नहीं लगतीं और वह अन्य रेसों में हिस्सा लेने के इच्छुक हैं।
समाचार चैनल बीबीसी के वेब पोर्टल पर शनिवार को प्रसारित रपट में मैक्लारेन के चालक अलोंसो ने कहा है कि एफ-1 कारों की गति और नियमों में बदलाव के कारण एफ-1 को रोमांच कम हुआ है।
दो बार (2005, 2006) विश्व चैम्पियन रह चुके अलोंसो ने कहा, “मुझे हर कैटीगरी के मोटरस्पोर्ट्स पसंद हैं और एफ-1 उतना रोमांचक नहीं रहा, जैसा की पहले था, कम से कम मेरे लिए तो ऐसा ही है। अभी मैं प्रेरणा से भरा हुआ हूं और मैक्लारेन-होंडा के साथ एक शानदार परियोजना पर काम कर रहा हूं।”
अलोंसो ने कहा, “मेरी पहली गो-कार्ट कार मैक्लारेन-होंडा की नकल थी और अब मैं मैक्लारेन-होंडा की असली कार में रेस करता हूं, इसलिए मैंने शून्य से शुरुआत कर कठिन परिश्रम के जरिए यहां तक पहुंचने की प्रक्रिया का रोमांच महसूस किया। लेकिन अब मेरी रूचि मोटरस्पोर्ट्स की दूसरी श्रेणियों में जाग रही है।”
dharmpath.com dharmpath