सैन फ्रांसिस्को, 26 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेनिश फुटबाल क्लब एफसी बार्सिलोना के मुख्य कोच लुइस एनरिक का मनोबल मैनचेस्टर युनाइटेड के हाथों टीम की 1-3 से हार के बावजूद ऊंचा है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ मुताबिक, बार्सिलोना के पूर्व कोच लुइ वान गाल के मार्गदर्शन में मैनचेस्टर के लिए कप्तान वेन रूनी ने भी गोल दागे।
एनरिक हालांकि इस बात से निश्चिंत रहे कि उनकी टीम ने मैच के दौरान कम से कम तीन बार शानदार आक्रमण किए, हालांकि दुर्भाग्य से उन्हें जीत नसीब नहीं हुई।
सिन्हुआ ने रविवार को एनरिक के हवाले से कहा, “मेरे खयाल से यह सत्र पूर्व एक उम्दा खेल रहा। हमारे खेल का स्तर ऊंचा रहा, लेकिन अपनी रणनीति को प्रभावी तरीके से लागू न कर पाने के कारण हम हारे, चाहे वह प्रतिद्वंद्वी द्वारा किए गए गोल हों या हमारे आक्रमणों की बात हो।”
एनरिक ने कहा, “हमने गोल करने में बेहतर प्रदर्शन नहीं किया, पर अभी उसे लेकर मैं उतना चिंतित नहीं हूं क्योंकि हमारे पास अपनी गलतियों को सुधारने के लिए 11 अगस्त तक का समय है।”
dharmpath.com dharmpath