भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने इंग्लैंड को हराया

ब्रेडा (नीदरलैंड्स), 26 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने रविवार को वोल्वो इन्विटेशनल अंडर-21 हॉकी टूर्नामेंट में इंग्लैंड को पेनाल्टी शूटआउट में 1-0 से हराकर टूर्नामेंट में तीसरा स्थान हासिल किया।

निर्धारित समय तक खेल 1-1 से ड्रॉ रहा, जिसके बाद परिणाम के लिए पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लेना पड़ा।

भारतीय गोलकीपर इंदरप्रीत कौर भारतीय टीम की जीत की नायिका रहीं। इंदरप्रीत ने इंग्लिश टीम द्वारा पेनाल्टी शूटआउट में किए गए सारे आक्रमणों को विफल कर दिया।

भारत की ओर से भी दीप ग्रेस एक्का भी एकमात्र गोल करने में सफल हो सकीं और भारत को जीत दिला दी।

इससे पहले भारत ने आक्रामक शुरुआत की और 31वें मिनट में पूनम बारला ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी।

भारत मध्यांतर तक 1-0 की बढ़त कायम रखने में सफल रहा। मध्यांतर के बाद हालांकि इंग्लिश टीम बराबरी के लिए जूझती दिखी।

इंग्लैंड ने कई बार भारतीय गोलपोस्ट पर चढ़ाई की और लगातार तीन पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किए। लेकिन भारतीय गोलकीपर इंदरप्रीत ने तीनों प्रयासों को विफल कर दिया।

भारतीय टीम ने इस बीच आक्रमण करते हुए अपनी बढ़त दोगुनी करने की कोशिश की और पेनाल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया, हालांकि इंग्लैंड की गोलकीपर एमी टेनैंट ने खूबसूरत बचाव किया।

मैच समाप्त होने से दो मिनट पहले इंग्लैंड पेनाल्टी कॉर्नर हासिल करने में सफल रहा और कप्तान हन्ना ने अपनी टीम को 1-1 से बराबरी पर ला दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493