कोलकाता, 27 जुलाई (आईएएनएस)। जापान की छह लोकप्रिय और चर्चित फिल्में 31 जुलाई से कोलकाता में शुरू हो रहे फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएंगी।
जापानी वाणिज्य दूतावास से सोमवार को जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि 26वीं सिनेमा निप्पोन फिल्म महोत्सव में ‘रेल ट्रक’, ‘द शेफ ऑफ साउथ पोलर’, ‘कोडायु’, ‘हैप्पी फ्लाइट’, ‘सांजुरो’ और ‘माई संस’ फिल्में दिखाई जाएंगी।
निहोंगो कैवा क्योकई सोसायटी और जापानी वाणिज्य दूतावास के संयोजन से आयोजित फिल्म महोत्सव दो अगस्त तक कोलकाता के नंदन थिएटर में चलेगा। फिल्मोत्सव में प्रवेश निशुल्क होगा और सभी फिल्में अंग्रेजी भाषा के सबटाइटल्स के साथ दिखाई जाएंगी।
dharmpath.com dharmpath