नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की सीनियर पुरुष हॉकी टीम 31 जुलाई से 14 अगस्त तक फ्रांस और स्पेन के दौरे पर रहेगी।
भारतीय टीम अपने नए मुख्य कोच रोएलांट ऑल्टमैंस की देखरेख में इन दो देशों में कुल पांच मैच खेलेगी।
ऑल्टमैंस को पॉल वैन ऐस के स्थान पर मुख्य कोच बनाया गया है, जिन्हें हॉकी इंडिया (एचआई) ने बेल्डियम में आयोजित हॉकी वर्ल्ड लीग के बाद बर्खास्त कर दिया था। हॉकी वर्ल्ड लीग में भारत को चौथा स्थान मिला था।
भारतीय टीम फ्रांस में तीन और पांच अगस्त को दो मैच खेलेगी। इसके बाद भारतीय टीम स्पेन रवाना हो जाएगी, जहां वह 10, 12 और 13 अगस्त को तीन मैच खेलेगी।
भारतीय टीम का यह दौरा नवम्बर-दिसम्बर में भारत में होने वाले हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल्स के मद्देनजर आयोजित किया गया है।
फ्रांस की टीम विश्व वरीयता क्रम में 17वें स्थान पर है जबकि स्पेन 11वें स्थान पर है। भारत की रैंकिंग नौवीं है।
हॉकी इंडिया ने सोमवार को इस दौरे के लिए 21 सदस्यीय टीम की घोषणा की।
दौरे के लिए भारतीय टीम :
गोलकीपर : पीआर श्रीजेश, हरजोत सिंह।
डिफेंडर : बीरेंद्र लाकरा, कोथाजीत सिंह, वीआर रघुनाथ, जसजीत सिंह, रुपिंदर पॉल सिंहस गुरजिंदर सिंह।
मिडफील्डर : सरदार सिंह, चिंगलेनसाना सिंह, एसके उथप्पा, सतबीर सिंह, दानिश मुज्तबा और देवेंद्र वाल्मिकी।
फारवर्ड : एसवी सुनील, रमनदीप सिंह, आकाशदीप सिंह, मंदीप सिंह, तालविंदर सिंह, ललित उपाध्याय और मोहम्मद आमिर खान।
dharmpath.com dharmpath