नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। अबू जानी, संदीप खोसला, अनीता डोगरा, आशिमा लीना, फाल्गुनी शेन पीकॉक, गौरी नैनिका और तरुण ताहिलियानी जैसे फैशन डिजाइनर यहां सात से 11 अगस्त तक होने वाले ब्राइडल फैशन वीक में अपनी परिधान श्रृंखलाएं पेश करेंगे।
अन्य डिजाइनरों में जेजे वलाया, ज्योत्सना तिवारी, रीना ढाका, शांतनु निखिल और सुनीत वर्मा शामिल हैं।
इस आयोजन को बीएमडब्ल्यू प्रायोजित कर रहा है, जबकि स्वारोवस्की फैशन पार्टनर के रूप में इससे जुड़ा है। इस कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली के डीएलएफ एंपोरियो में किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath