नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। पॉवर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) में सरकार की पांच फीसदी हिस्सेदारी के विनिवेश के लिए सोमवार को कंपनी के ऑफर फॉर सेल (ओएफसी) को संस्थागत और रिटेल दोनों प्रकार के निवेशकों से पूरा सब्सक्रिप्शन मिला।
इस ऑफर के तहत 6.6 करोड़ शेयर पेश किए गए थे, जबकि बोलियां 15.41 करोड़ शेयरों के लिए मिली।
सरकार ने हर शेयर के लिए आधार मूल्य 254 रुपये रखे थे।
मौजूदा कारोबारी साल में यह दूसरा विनिवेश है। अप्रैल में सरकार ने ग्रामीण विद्युतीकरण निगम (आरईसी) में विनिवेश किया था।
मौजूदा कारोबारी साल में सरकार विनिवेश के जरिए 41 हजार करोड़ रुपये और रणनीतिक विनिवेश के जरिए 28,500 करोड़ रुपये अतिरिक्त जुटाना चाहती है।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी के शेयर 2.12 फीसदी गिरावट के साथ 254.05 रुपये पर बंद हुए।
dharmpath.com dharmpath