वन विहार में ‘डबल खुशी’

विश्व वानिकी दिवस की पूर्व संध्या पर मध्यप्रदेश वन विभाग को विशेष सौगात मिली है। भोपाल स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में आज दो मादा कृष्ण मृग ने दो शावक को जन्म दिया। यह उपलब्धि इस लिहाज से अधिक मायने रखती है क्योंकि कृष्ण मृग वन्य-प्राणी संरक्षण अधिनियम-1972 की अनुसूची के तहत विलुप्तप्राय श्रेणी में आता है। वन विहार में कृष्ण मृग क्वारंटाइन एवं डिस्प्ले में रखा गया है। यहाँ अन्य तृणभक्षी की तुलना में कृष्ण मृग की संख्या कम है। वन विहार प्रबंधन द्वारा नवजात मृग छौनों और हिरणियों की स्वास्थ्य सुरक्षा के तमाम ऐहतियाती उपाय किए जा रहे हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493