गुआर्डियोला ने चीन में कोचिंग की सम्भावना को नकारा

क्वांगचो, 28 जुलाई (आईएएनएस)। जर्मन फुटबाल क्लब बायर्न म्यूनिख के मैनेजर पेप गुआर्डियोला ने आने वाले समय में चीन में कोचिंग की सम्भावना से इंकार किया है।

क्वांगचो, 28 जुलाई (आईएएनएस)। जर्मन फुटबाल क्लब बायर्न म्यूनिख के मैनेजर पेप गुआर्डियोला ने आने वाले समय में चीन में कोचिंग की सम्भावना से इंकार किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक गुआर्डियोला ने कहा कि जब तक ऐसा करना अनिवार्य नहीं हो जाएगा, तब तक वह पूर्व का रुख नहीं करना चाहेंगे।

बकौल गुआर्डियोला, “नहीं, अगले कुछ सालों के लिए तो बिल्कुल नहीं। आने वाले समय में अगर जरूरी हुई तो ही मैं ऐसा करने के बारे में सोच सकता हूं।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493