पीवीआर 50 सिनेमाघरों में करेगा डोल्बी एटमस का प्रयोग

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। सिनेमाघर श्रृंखला पीवीआर सिनेमाज ने मंगलवार को अगले दो वर्षो में देश में अपने 50 सिनेमाघरों में नवीनतम साउंड तकनीक डोल्बी एटमस का प्रयोग करने की योजना की घोषणा की।

पीवीआर अपने सिनेमाघर पीवीआर संगम (दिल्ली), पीवीआर मार्केट सिटी (बेंगलुरू), लुलू मॉल (कोच्चि), एंबियंस मॉल (गुड़गांव)और पीवीआर फोनिक्स (मुंबई) में डोल्बी एटमस तकनीक लगाएगा।

पीवीआर लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अजय बिजली डोल्बी एटमस के साथ हाथ मिलाने को लेकर आशान्वित हैं।

उन्होंने एक बयान में कहा, “डोल्बी के साथ हमारा नाता आगे तक जाने वाला है। हम हाथ मिलाने को लेकर बेहद आशान्वित महसूस कर रहे हैं। हम बतौर ब्रांड साथ मिलकर हमारे दर्शकों को लुभाने के लिए मेहनत करेंगे।”

डोल्बी लेबोरेटरीज के मुख्य विपणन अधिकारी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष बॉब बोचर्स ने कहा कि इस करार से वे सिनेमाघरों में लोगों की संख्या बढ़ने की उम्मीद कर रहे हैं।

बॉब ने कहा, “डोल्बी भारत में और सिनेप्रेमियों को डोल्बी एटमस का अनुभव कराने के लिए पीवीआर के साथ काम करने को लेकर उत्साहित है। हमें यकीन है कि सिनेप्रेमी उस असाधारण अनुभव के लिए बार-बार सिनेमाघर में आएंगे, जो केवल डोल्बी एटमस दे सकती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493