भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में चमीरा का खेलना संदेहजनक

कोलंबो, 28 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुष्मांता चमीरा का भारत के खिलाफ अगले महीने शुरू होने वाली श्रृंखला के पहले टेस्ट खेलने पर संदेह बना हुआ है।

अगले महीने श्रीलंका दौरे पर आ रही भारतीय टीम यहां तीन टेस्ट, तीन अंतर्राष्ट्रीय टी-20 और पांच अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेलेगी।

वेबसाइट ‘क्रिकइंफो डॉट कॉम’ के अनुसार, पहला टेस्ट मैच 12 अगस्त से गाले में खेला जाएगा।

चमीरा पकिस्तान के साथ बीती श्रृंखला के तीसेर टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे और उसके बाद एकदिवसीय श्रृंखला में भी हिस्सा नहीं ले सके। चमीरा अभी भी पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो पाए हैं।

क्रिकइंफो ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की चयन समिति के अध्यक्ष कपिला विजेगुनावर्धने के हवाले से कहा, “पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट और एकदिवसीय मैचों में चमीरा का न खेल पाना हमारे लिए दुर्भाग्यपूर्ण रहा। अगर वह पूरी तरह फिट हो जाते हैं तो वह टीम के लिए मुख्य निर्धारक होंगे।”

उन्होंने आगे कहा, “चमीरा के स्वास्थ्य पर नजदीक से नजर रखी जा रही है। पीठ में खिंचाव कोई गंभीर समस्या नहीं होती, लेकिन इसमें काफी दर्द होता है और इसे ठीक होने में लंबा वक्त लग जाता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493