जुर्माने के खिलाफ अपील करेगा बार्सिलोना

बार्सिलोना, 28 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब एफसी बार्सिलोना ने किंग्स कप के फाइनल में मैच शुरू होने से पहले राष्ट्रधुन के दौरान अपमानजनक तरीके से मचाए गए शोर और सीटी बजाए जाने के बाद क्लब पर लगे जुर्माने के खिलाफ अपील करने की पुष्टि की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बार्सिलोना ने 30 मई को कैंप नोऊ में एथलेटिक क्लब बिलबाओ के खिलाफ हुए किंग्स कप के फाइनल मैच के बाद क्लब पर लगाए गए 66,000 यूरो के जुर्माने को ‘अन्यायपूर्ण और अस्वीकार्य’ करार दिया है।

स्पेन की हिंसा-रोधी समिति ने एथलेटिक पर 18,000 यूरो का जुर्माना लगाया है, जबकि मैच का अयोजन करने वाली स्पेनिश फुटबाल महासंघ पर 123,000 यूरो का और कैटालोनिया की स्वतंत्रता का समर्थन करने वाले समूह ‘कैटालोनिया एक्शन’ पर 100,0000 यूरो का जुर्माना लगाया गया है।

बार्सिलोना पर राष्ट्रधुन के अपमान के लिए 6,000 यूरो का, जबकि मैच के आयोजन में कमी बरते जाने के कारण 60,000 यूरो का जुर्माना लगा है। यह मैच बार्सिलोना के स्टेडियम में ही हुआ था।

बार्सिलोना यह मैच 3-1 से जीतने में सफल रहा था और किंग्स कप विजेता बना था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493