केट, कारा की दोस्ती में पड़ी दरार

लॉस एंजेलिस, 29 जुलाई (आईएएनएस)। सुपरमॉडल केट मॉस और हॉलीवुड अभिनेत्री कारा डेलेवीन की दोस्ती में दरार पड़ गई है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, केट और कारा के बीच इस समय बातचीत बंद है और केट ने कारा का नाम अपने दोस्तों की सूची से हटा दिया है, क्योंकि वह सुपरमॉडल नाओमी कैंपबेल के साथ कारा की तकरार और स्टॉर्म मॉडल एजेंसी के साथ करार तोड़ने से नाखुश हैं।

केट के एक बेहद करीबी मित्र ने समाचारपत्र ‘द सन’ को बताया, “केट ने कारा का नाम दोस्तों की सूची से हटा दिया है। यह बड़े दुर्भाग्य की बात है और उम्मीद है कि यह कुछ ही दिनों की बात हो, लेकिन इस समय तो वे दोनों दोस्त बिल्कुल भी नहीं हैं।”

इससे पहले मार्च महीने में नाओमी और कारा की दोस्ती में दरार पड़ी थी, क्योंकि कारा ने उनकी दोस्त रिहाना को लेकर अपमानजनक बातें कही थीं और अब केट ने भी कारा से किनारा कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493