जब चकाचौंध भरी जिंदगी से दूर हुए सैम

लंदन, 29 जुलाई (आईएएनएस)। ग्रैमी अवॉर्ड विजेता गायक सैम स्मिथ को शोबिज की दुनिया और चकाचौंध भरी जिंदगी से कुछ समय के लिए दूर होना पड़ा जब गले की सर्जरी के बाद उन्हें तीन सप्ताह तक आराम करने के लिए कहा गया। सैम को लगता है कि गले की सर्जरी होना उनके लिए बहुत अच्छा रहा।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, सैम को लगता है कि मई महीने में गले की सर्जरी और तीन सप्ताह तक चकाचौंध और व्यस्तता भरी जिंदगी से दूर होना उनके लिए काफी अच्छा रहा।

सैम ने मैजिक रेडियो को बताया, “मेरे साथ यह अब तक की सबसे बढ़िया बात हुई। मुझे लगता है जैसे मेरे लिए ही यह चमत्कार हुआ। मुझे एक महीने तक आराम करना था और उस दौरान मेरा जीवन सामान्य हो चला था, तब मुझे समझ में आया कि मेरी जिंदगी कितनी बेतरतीब और बेकार हो चली थी।”

उन्होंने कहा, “मेरे लिए यह अच्छी बात हुई कि मैं फिर से अपने मम्मी पापा और बहनों के साथ वक्त गुजारे का मौका मिला।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493