मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। फैशनपरस्त बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के फॉलोअर्स की संख्या ट्विटर पर पर 70 लाख पहुंच गई है। वह इस उपलब्धि का जश्न फॉलोअर्स के साथ एक सवाल-जवाब सत्र के जरिए मनाएंगी।
सोनम ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, “वाह! 70 लाख फॉलोअर्स! रात आठ बजे एक व्यापक सवाल-जवाब सत्र के लिए तैयार हूं।”
जुदा फैशन समझ की मल्लिका सोनम ने ‘ब्लैक’ (2005) फिल्म में संजय लीला भंसाली की सहायक निर्देशक के रूप में अपना करियर शुरू किया।
उन्होंने अपना अभिनय करियर भंसाली की ही रोमांटिक फिल्म ‘सांवरिया’ (2007) से शुरू किया, जिसमें उनके जोड़ीदार अभिनेता रणबीर कपूर थे। वह बाद में ‘दिल्ली 6’ (2009) में नजर आईं। सोनम की पिछली फिल्म ‘खूबसूरत’ थी, जिसे काफी सराहना मिली।
सोनम इस वक्त दो फिल्मों-सूरज बड़जात्या निर्देशित ‘प्रेम रत्न धन पायो’ और राम माधवानी निर्देशित बायोपिक ‘नीरजा भनोट’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।
dharmpath.com dharmpath