अल शरजाह से ऋण आधारित करार पर जुड़े माइकोसुएल

रियो डी जनेरियो, 29 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजील के मिडफील्डर माइकोसुएल ऋण आधारित करार पर संयुक्त अरब अमीरात के क्लब अल शरजाह से एक वर्ष के लिए जुड़ गए। मीडिया रपट से यह जानकारी मिली।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एटलेटिको मिनीरो के मिडफील्डर 24 वर्षीय माइकोसुएल ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पेज पर इसकी घोषणा की।

इटली के क्लब यूडीनीज के लिए भी खेल चुके माइकोसुएल ने कहा, “मैं बेहद खुश हूं, आत्मविश्वास से भरा हुआ हूं और करियर का नया अध्याय शुरू करने को लेकर प्रेरणा से भरा हुआ हूं।”

माइकोसुएल के लिए एटलेटिको मिनीरो ने संभवत: 500,000 डॉलर की राशि ली है।

माइकोसुएल अल शरजाह से जुड़ने वाले तीसरे ब्राजीलियाई खिलाड़ी हैं। उनसे पहले रेनाटो कजा और मौरिसियो रामोस अल शरजाह से जुड़ने वाले अन्य ब्राजीलियाई खिलाड़ी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493