चेन्नई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। यस बैंक ने बुधवार को कहा कि उसका शुद्ध लाभ मौजूदा कारोबारी साल की प्रथम तिमाही में साल-दर-साल आधार पर 27 फीसदी बढ़ा।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में बैंक ने कहा कि उसका शुद्ध लाभ 551.20 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 431.54 करोड़ रुपये था।
कुल आय इस दौरान 3,797 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 3,093.19 करोड़ रुपये थी।
dharmpath.com dharmpath