लंदन, 30 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड में फुटबाल की सर्वोच्च संस्था-फुटबाल एसोसिएशन (एफए) ने यूईएफए प्रमुख माइकल प्लातिनी के फीफा अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की दावेदारी का स्वागत किया है।
एफए ने कहा है कि प्लातिनी फीफा अध्यक्ष पद पर सैप ब्लाटर के स्थान पर एक काबिल उम्मीदवार हो सकते हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एफए प्रमुख ग्रेग डाइक के हवाले से लिखा है, “हम प्लातिनी की उम्मीदवारी का समर्थन करते हैं। प्लातिनी के साथ हमारे सम्बंध अच्छे हैं और इसी कारण हम चाहते हैं कि वह फीफा प्रमुख बनें और फीफा को मुश्किल समय से निकालें।”
फीफा के नए अध्यक्ष पद के लिए 26 फरवरी, 2016 को चुनाव होना है। ब्लाटर ने भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था लेकिन चुनाव होने तक वह इस पद पर बने रहेंगे।
ब्लाटर ने हालांकि खुद को निर्दोष बताया है। पांचवीं बार फीफा प्रमुख बनने के तुरंत बाद फीफा के कई शीर्ष अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद ब्लाटर को इस्तीफा देना पड़ा था।
dharmpath.com dharmpath