लॉस एंजेलिस, 30 जुलाई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री केट विंस्लेट का कहना है कि वह अपनी बेटी मिया हनी थ्रिप्लेटन को काया सुडौल बनाने के लिए प्रेरित करती हैं, क्योंकि जब वह किशोरावस्था से गुजर रही थीं, तो उन्हें यह सब बातें किसी ने नहीं सिखाईं।
विंस्लेट ने कहा, “मैं एक आईने के सामने खड़ी होती हूं और मिया से कहती हूं कि हम भाग्यशाली हैं कि हमारी काया सुडौल है और वह कहती है कि मां मुझे पता है।”
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, विंस्लेट ने कहा कि वह चाहती हैं कि उनकी बेटी अपनी काया को लेकर सहज महसूस करे, क्योंकि जब वह किशोरावस्था में थीं, तब उन्हें इस तरह की सकारात्मक बातें बताने वाला कोई नहीं था।
विंस्लेट ने रिएलिटी टीवी शो ‘रनिंग वाइल्ड विद बियर ग्रिल्स’ के एक एपीसोड में कहा, “जब मैं बड़ी हो रही थी, मुझे किसी भी महिला ने काया के बारे में सकारात्मक बातें नहीं बताईं। मैंने सिर्फ नकारात्मक बातें सुनीं और यह किसी नवयुवती के लिए नुकसानदेह होता है।”
dharmpath.com dharmpath