आमिर को नचाना चाहते हैं रेमो

मुंबई, 30 जुलाई (आईएएनएस)। अपने निर्देशन की ‘एबीसीडी 2’ फिल्म के लिए तारीफें पा रहे मशहूर कोरियोग्राफर-निर्देशक रेमो डिसूजा ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान को किसी फिल्म में अपने इशारों पर नचाने की हसरत रखते हैं।

रेमो ने एक बयान में कहा, “मैंने कई बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ काम किया है, लेकिन बदकिस्मती से मैं ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ संग काम नहीं कर पाया हूं। मैं आमिर खान के साथ काम करना चाहूंगा। उनके लिए डांस कोरियोग्राफ करना अपने आप में एक अनुभव होगा।”

रेमो ने अपनी यह इच्छा स्टार प्लस चैनल के डांस रियलिटी शो ‘डांस प्लस’ में जाहिर की। रेमो इसके निर्णायक हैं। उनके अलावा डांसर धर्मेश येलांदे, शक्ति मोहन और सुमित नागदेव भी इसके निर्णायक हैं।

एक सूत्र ने कहा, “हार्दिक नाम के एक प्रतिभागी ने रेमो से पूछा था कि वह किस एक बॉलीवुड सितारे के साथ काम करना चाहेंगे? इस पर उन्होंने कहा कि वह आमिर होंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493