मुंबई, 30 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने आगामी फिल्म ‘अकीरा’ के लिए अर्से बाद लोकल ट्रेन में सफर किया। उन्होंने पिछली बार कॉलेज के दिनों में लोकल ट्रेन में सफर किया था।
सोनाक्षी ने ट्विटर पर लिखा, “मैंने पिछली बार लोकल ट्रेन की यात्रा कॉलेज के दिनों में की थी। आज मैंने ‘अकीरा’ के लिए लोकल ट्रेन का सफर किया। अंतर सिर्फ इतना है कि तब यह खचाखच भरी होती थी और अब लगभग खाली है।”
ए.आर. मुरुगदोस निर्देशित रोमांचपूर्ण फिल्म ‘अकीरा’ फॉक्स स्टार स्टूडियोज बना रहा है।
यह तमिल फिल्म ‘मौनागुरु’ (2011) का हिंदी रीमेक है। इसमें कोंकणा सेन, अनुराग कश्यप और सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा अहम भूमिका में हैं।
dharmpath.com dharmpath