चांग ह्वा (चीनी ताइपे), 30 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के गोल्फ खिलाड़ी खालिन जोशी और अमेरिका के कासे ओटूले ने सिक्स अंडर 66 के स्कोर के साथ यहां जारी ताएफोंग ओपन के पहले दौर की समाप्ति के बाद संयुक्त रूप से पहला स्थान बनाए रखा है।
खालिन और ओटूले ने संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रहे इंडोनेशिया के रोरी हेई, आस्ट्रेलिया के डेविड ग्लीसन और स्थानीय खिलाड़ी लिन वेन तांग पर एक शॉट की बढ़त बना रखी है।
भारत के अन्य खिलाड़ियों में हिम्मत राय संयुक्त रूप से 32वें स्थान पर हैं। हिम्ममत ने इवन पार 72 का स्कोर हासिल किया जबकि फिरोज सिंह ग्रेवाल संयुक्त रूप से 85वें स्थान पर हैं। ग्रेवाल ने थ्री ओवर 75 का स्कोर हासिल किया।
dharmpath.com dharmpath