कोलकाता, 31 जुलाई (आईएएनएस)। प्रमुख तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (एफएमसीजी) कंपनी आईटीसी लिमिटेड जल्द ही दुग्ध कारोबार में उतरेगी। यह बात शुक्रवार को कंपनी के अध्यक्ष वाई.सी. देवेश्वर ने कही।
कंपनी की सालाना आम बैठक में उन्होंने कहा, “दुग्ध उत्पादन जल्द ही पेश किए जाने की योजना है।”
उन्होंने कहा कि गत 10 सालों में आईटीसी लिमिटेड सबसे तेजी से विकास कर रही उपभोक्ता वस्तु कंपनी के रूप में उभर रही है। इसके पैकेटबंद खाद्य उत्पाद पोर्टफोलियो का काफी विस्तार हुआ है।
उन्होंने कहा, “अभी कंपनी की इसके सभी तीन कारोबारी क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति है।”
कंपनी के प्रमुख कारोबारी क्षेत्रों में शामिल हैं उपभोक्ता वस्तु, कृषि कारोबार और सेवा। कंपनी होटल क्षेत्र में भी प्रमुखता से कारोबार कर रही है।
dharmpath.com dharmpath