स्क्वॉश : महेश, जोशना विक्टोरिया ओपन के सेमीफाइनल में

मेलबर्न, 31 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के महेश मानगांवकर और जोशना चिनप्पा यहां जारी 15 हजार डॉलर इनामी विक्टोरिया ओपन स्क्वॉश टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।

मेलबर्न, 31 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के महेश मानगांवकर और जोशना चिनप्पा यहां जारी 15 हजार डॉलर इनामी विक्टोरिया ओपन स्क्वॉश टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।

महेश ने जहां पुरुष एकल से आगे का सफर तय किया है वहीं जोशना महिला एकल के अंतिम-4 में पहुंचने में सफल रही हैं। कुश कुमार को हालांकि पुरुष एकल में हार मिली।

तीसरे वरीय महेश ने इंग्लैंड के जैमी हेकॉक को 13-15, 12-10, 11-8, 11-7 से हराते हुए सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया के रायन चुस्केली से भिड़ने का अधिकार हासिल किया।

इसी तरह तीसरी वरीय जोशना ने न्यूजीलैंड की मेगान क्रेग को 11-6, 11-4, 8-11, 11-9 से हराया। अगले दौर में वह आस्ट्रेलिया की क्रिस्टीन नन से भिड़ेंगी।

नन ने शीर्ष वरीय राचेल ग्रिनहम को 11-9, 11-8, 4-11, 11-7 से पराजित किया।

पुरुष एकल में भारत के पूर्व राष्ट्रीय चैम्पियन कुश कुमार को सातवें वरीय आस्ट्रेलिया के स्टीवन फिनिटसिस के हाथों 5-11, 7-11, 9-11 से हार मिली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493