शाहरुख ने बुल्गारिया में समाप्त की ‘दिलवाले’ की शूटिंग

मुंबई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने बुल्गारिया में ‘दिलवाले’ के एक और शिड्यूल की शूटिंग समाप्त कर ली है। उनका कहना है कि फिल्म बेहद मनोरंजक है और इस तरह की फिल्म सिर्फ रोहित शेट्टी ही बना सकते हैं।

शाहरुख ने ट्विटर पर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “एक और शिड्यूल की शूटिंग समाप्त..अब दूसरा सपना देखा जा रहा..निर्माण और मनोरंजन को लेकर एक और उम्मीद, जो सिर्फ रोहित कर सकते थे।” उन्होंने रोहित की एक स्केच भी साझा की।

‘दिलवाले’ 18 दिसंबर को प्रदर्शित होगी। इस फिल्म से शाहरुख और काजोल की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर रुपहले पर्दे पर वापसी कर रही है। दोनों ‘करण-अर्जुन’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ जैसी बेहद सफल फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। दर्शकों ने उनकी जोड़ी को खूब सराहा और पसंद किया है।

फिल्म में शाहरुख और काजोल के अलावा वरुण धवन, कृति सेनन, बोमन ईरानी और विनोद खन्ना भी हैं।

शाहरुख ‘रईस’ और ‘फैन’ फिल्म में भी नजर आएंगे, जो अगले साल प्रदर्शित होंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493