लंदन, 1 अगस्त (आईएएनएस)। ब्रिटेन में एक कार नीलामी स्थल पर एक निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार चार लोगों की हादसे में मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विमान शुक्रवार को हैंपशायर में उतरने का प्रयास करते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
पुलिस ने बताया, “हम पुष्टि कर सकते हैं कि विमान में पायलट सहित चार व्यक्ति सवार थे। हादसे में जमीन पर कोई घायल नहीं हुआ।”
dharmpath.com dharmpath