कलाम एक प्रेरणा थे : बान

संयुक्त राष्ट्र, 1 अगस्त (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति ए. पी. जे. अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि दी और दुनिया को दी गई उनकी ‘प्रेरणा’ को सलाम किया।

बान, शुक्रवार को न्यूयार्क स्थित भारतीय मिशन में आयोजित शोक सभा में शामिल पहुंचे थे।

बान ने कहा, “कलाम के निधन पर जिस तरह दुनियाभर में दुख जताया जा रहा है, वह उनके प्रति उस सम्मान को दर्शाता है, जो उन्होंने अपने राष्ट्रपति बने रहने के दौरान और उसके बाद भी दुनियाभर को प्रेरणा देकर अर्जित की थी।”

उन्होंने कहा, “उस महान राजनेता के निधन के शोक में संयुक्त राष्ट्र, भारत की जनता के साथ है।”

बान ने इस दौरान शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए। बीते दो दिनों में संयुक्त राष्ट्र के सदस्य राष्ट्रों के कई राजनयिक कलाम के निधन पर शोक जताने भारतीय मिशन पहुंचे हैं और उन्होंने शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर भी किए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493