सिने जगत में सिर्फ फिल्में करने के लिए नहीं हूं : अध्ययन

मुंबई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता अध्ययन सुमन का कहना है कि वह हिन्दी फिल्म जगत में केवल फिल्में करने के लिए नहीं हैं, बल्कि कुछ अन्य परियोजनाओं पर भी काम करना चाहते हैं।

अध्ययन ने कहा, “मैं कुछ और काम कर रहा हूं। मुझे लगता है कि सिर्फ फिल्में करना महत्वपूर्ण नहीं है। मैं यहां सिर्फ फिल्में करने के लिए नहीं हूं, इसलिए मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं। हमने पिछले साल फिल्म ‘हार्टलेस’ बनाई, जिसे लोगों ने पसंद किया। अब मैं अपने गृह प्रोडक्शन के लिए एक बिल्कुल अलग विषय पर काम कर रहा हूं।”

अभिनेता-हास्य कलाकार शेखर सुमन के बेटे अध्ययन ‘इश्क क्लिक’ और ‘डीएनए ऑफ लव’ की शूटिंग पूरी कर चुके हैं।

अध्ययन ने कहा, “अगले साल मेरी तीन फिल्में प्रदर्शित होने वाली है। मुझे इनसे बहुत उम्मीद है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493