बांग्लादेश में भूस्खलन, 5 मरे

ढाका, 1 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेश के बंदरबन जिले में शनिवार को हुए एक भूस्खलन में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान रोजिना अख्तर(30), सज्जाद हुसैन(5), मोहम्मद सगूर(14), अमीना बेगम(32), और मोहम्मद अराफात (18) के रूप में की गई है।

लामा हस्पताल क्षेत्र में तड़के करीब 1.30 बजे भूस्खलन का मलबा पांच घरों पर गिर पड़ा।

लामा नगर पालिका के मेयर मोहम्मद आमिर हुसैन ने बताया कि अग्निशमन दल के लोग मौके पर पहुंचे और मृतकों के शव और घायलों को वहां से निकाला।

गौरतलब है इससे पहले 2012 में इसी क्षेत्र में हुए भूस्खलन के चलते 35 लोगों की मौत हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493