मुंबई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। इन फिल्मकार संजय गुप्ता इन दिनों फिल्म ‘जज्बा’ पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि उनकी निर्माण कंपनी ‘व्हाइट फीदर फिल्म्स’ जल्द ही दो और फिल्मों की घोषणा करेगी। इनमें से एक का वह खुद निर्देशन करेंगे, जबकि दूसरे के वह निर्माता होंगे।
गुप्ता ने इस बारे में शनिवार को ट्विटर पर बताया, “व्हाइट फीदर फिल्म्स जल्द ही दो फिल्मों की घोषणा करेगी। इनमें से एक का मैं निर्देशन करूंगा और दूसरे का निर्माण। दोनों के नाम कमाल के हैं।”
गुप्ता की आगामी फिल्म ‘जज्बा’ से अभिनेत्री ऐश्वर्य राय करीब पांच साल बाद रूपहले पर्दे पर वापसी कर रही हैं। फिल्म में इरफान खान, शबाना आजमी, अभिमन्यु सिंह, अतुल कुलकर्णी और चंदन रॉय सान्याल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म नौ अक्टूबर को प्रदर्शित होने वाली है।
dharmpath.com dharmpath