‘इस सीजन में बार्सिलोना 6 ट्रॉफियां जीतेगा’

बार्सिलोना, 1 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब एफसी बार्सिलोना के अध्यक्ष जोसेप बाटरेम्यू ने कहा है कि वह इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि इस साल उनका क्लब छह बड़ी ट्रॉफियां जीतेगा।

बार्सिलोना, 1 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब एफसी बार्सिलोना के अध्यक्ष जोसेप बाटरेम्यू ने कहा है कि वह इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि इस साल उनका क्लब छह बड़ी ट्रॉफियां जीतेगा।

बीते सत्र में बार्सिलोना ने चैम्पियंस लीग, ला लीगा और कोपा डेर रे खिताब जीता था। अब बाटरेम्यू चाहते हैं कि उनकी टीम क्लब वर्ल्ड कप, स्पेनिश सुपर कप और यूरोपीयन सुपर कप खिताब भी अपने नाम करे।

बार्सिलोना 2009 में मुख्य कोच पेप गुआर्डियोला की देखरेख में छह खिताब जीत चुका है।

बाटरेम्यू ने बार्सिलोना की हालिया सफलता में लियोनेल मेसी के योगदान की तारीफ की और इस बात को लेकर खुशी जाहिर की कि मेसी क्लब के बारे में इतना सोचते हैं कि वह अपनी छुट्टी खत्म होने से चार दिन पहले ही क्लब के साथ अभ्यास के लिए जुड़ गए।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493