आदित्य को रंगमंच में दिलचस्पी नहीं

मुंबई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता आदित्य रॉय कपूर का कहना है कि उनकी रंगमंच में कोई दिलचस्पी नहीं है, क्योंकि इसमें कई संवादों को याद रखना पड़ता है।

सिने जगत में आदित्य के सफर की शुरुआत छोटे पर्दे से बतौर वीडियो जॉकी हुई थी। उसके बाद उन्हें ‘लंदन ड्रीम्स’ और ‘गुजारिश’ जैसी फिल्मों में छोटी-मोटी भूमिकाएं मिलीं, लेकिन उन्हें बड़ा ब्रेक ‘आशिकी 2’ से मिला।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह रंगमंच के लिए काम करना चाहेंगे, आदित्य ने कहा, “रंगमंच में कई संवादों को याद रखना पड़ता है..मुझे लगता है कि यह मेरे लिए संभव नहीं होगा। कई संवादों को याद रखना आसान नहीं होता। यह बहुत मुश्किल है।”

आदित्य पिछले महीने अनुपम खेर और नीना गुप्ता अभिनीत नाटक ‘मेरा वो मतलब नहीं था’ देखने पहुंचे थे। इस बारे में अपने अनुभव का जिक्र करते हुए आदित्य ने कहा, “इस नाटक को देखने के बाद मैंने निर्णय लिया कि मैं कभी नाटक नहीं करूंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493