चीन के नागरिक उड्डयन प्रशासन के एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट ब्यूरो के मुताबिक, तीन सितंबर को सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक शहर के दो हवाईअड्डे (बीजिंग कैपिटल इंटरनेशनल हवाईअड्डा तथा नान्युन हवाईअड्डा) बंद रहेंगे।
अधिकारियों ने कहा कि कई विमानन कंपनियां निर्धारित समय सीमा के दौरान पहले ही देश के बाहर तथा देश के विभिन्न भागों के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर चुकी हैं।
बीजिंग में 22 अगस्त से चार सितंबर के बीच हल्के हेलीकॉप्टर, ग्लाइडर्स, हॉट एयर बैलून तथा एयरोस्टैट के उड़ान भरने पर प्रतिबंध रहेगा।
जापान के खिलाफ जंग में विजय प्राप्ति की 70वीं वर्षगांठ मनाने के लिए चीन ने कई समारोहों की योजना बनाई है, जिसका समापन तीन सितंबर को सैन्य परेड के साथ होगा।
dharmpath.com dharmpath